बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर फैंस की तादाद 1 करोड़ 10 लाख पार कर गई है। प्रियंका ने इसके लिए फैंस को ट्वीट कर शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
33 साल की प्रियंका ने 2009 में ट्विटर को ज्वॉइन किया था। प्रियंका फिलहाल अमेरिकी सीरियल क्वांटिको की शूटिंग में बिजी हैं।
उन्होंने इस अमेरिकी सीरियल में लीड रोल निभाया है। इसके बारे में भी प्रियंका लगातार ट्वीट करती रहती हैं।