Priyanka chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद जोनस परिवार में खास जगह बना ली है। यही कारण है कि जोनस फैमिली संग प्रियंका को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। लेकिन भले ही प्रियंका जोनस फैमिली की चहेती सदस्य बन गई हैं, लेकिन परिवार की एक खास सदस्य उन्हें शुरुआत में पसंद नहीं करती थी। निक जोनस के भाई केविन जोनस ने एक चैट शो में यह मजेदार किस्सा सुनाया। केविन जोनस का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

केविन जोनस ने बताया कि उनकी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका को स्वीकार करने में वक्त लगा। केविन ने कहा, ”दोनों (प्रियंका और वेलेंटिना) अब एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं। लेकिन शुरुआत में दोनों के कुछ बीच ठीक नहीं रहा। मेरी बेटी वेलेंटिना निक जोनस के बेहद करीब है। जिस दिन उसकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई। प्रियंका ने उसके (वेलेंटिना) कंधे पर हाथ रख दिया। हर बार वेलेंटिना प्रियंका के हाथ को झटक देती।” केविन ने आगे कहा, ”और यह एक तरह से मजाक बन गया था। लेकिन दोनों बहुत कूल हैं।” निक जोनस ने भी हंसते हुए कहा कि यह बहुत फनी था।

https://www.instagram.com/p/Bun9elVgJLM/?utm_source=ig_embed

बता दें कि जोनस बदर्स छह साल के बाद एक बार से नया गाना Sucker लेकर आए हैं। Sucker गाना बीते सप्ताह रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। Sucker गाने में निक- प्रियंका चोपड़ा, केविन और उनकी पत्नी Danielle और जो जोनस अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ नजर आ रहे हैं। निक जोनस और केविन जोनस अपने गाने Sucker के ‘द लेट लेट’ शो का हिस्सा बने थे।

करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ फिल्म में नजर आई थीं। जबकि प्रियंका की अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ है। वहीं निक जोनस ने भी जुमनजी का सीक्वल साइन किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)