बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब वर्ल्डवाइड हैपेनिंग सेलेब बन चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन फोटोज में काफी स्टनिंग लग रही हैं। पीसी इन तस्वीरों में रेड हॉट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। प्रियंका के इस डिफरेंट लुक में उनकी आंखें हाइलाइट की गई हैं। बोल्ड ग्राफिक लाइनर और रेड लिप्सटिक से प्रियंका के लुक को और खूबसूरत बनाया गया है।
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था। यह स्पेशल डे उन्होंने अपनी फैमेली के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने अपना सारा वक्त मालदीव में अपनी फैमेली को दिया। प्रियंका ने इस दौरान फैमेली के साथ अपनी मस्ती भरी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि , ‘अगर प्रियंका को उनका प्यार मिल जाता है, तो मैं चाहूंगी की वह जल्द-से-जल्द उससे शादी कर ले। प्रियंका ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उसकी मेहनत है। एक मां के नाते मैं तो यही चाहूंगी की वह अपने पसंदीदा लड़के से जल्द शादी करें।’ बता दें, प्रियंका इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। प्रियंका के पास इन दिनों दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। ‘अ किड लाइक अ जैक’ और ‘इज इन्ट इट रोमांटिक’।
हाल ही में प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ आई थी। वहीं अब उनकी अप कमिंग फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ में वह एक योग दूत का किरदार निभाएंगी। प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। एक बयान में कहा गया, न्यू लाइन सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ की प्रिंसिपल फोटोग्राफी टोड स्ट्राउस-स्चुल्सन की देखरेख में शुरू हो गई है।