Priyanka Chopra-Nick Jonas: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर एक नया मेहमान आया है। जी हां, सुबह हुई तो प्रियंका चोपड़ा ने निक को उठाया और कहा देखो कौन आया है? प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निक जोनस सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका निक को उठाते हुए कहती हैं गुड मॉर्निंग। इसके बाद वह कहती हैं कौन है? निक तभी आंखें खोलते हैं और देखते हैं कि उनके बेड पर एक डॉगी है।
जैसे ही निक डॉग को देखते हैं वह स्माइल करने लगते हैं। इस पोस्ट को निकस जोनस ने कैप्शन दिया है- ‘प्री कम होम। सुबह का बेस्ट सरप्राइज। मिलें हमारे न्यू पप से…जब से मैं उठा हूं तभी से स्माइल कर रहा हूं। ‘ प्रियंका के पति निक ने पहले इस वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद प्रियंका ने इसे री पोस्ट किया। प्रियंका ने इस वीडियो को कैप्शन दिया- ‘एक ही फ्रेम में इतनी क्यूटनेस। हैप्पी ऑलमोस्ट Anniversary बेबी।’ देखें वीडियो:-
बता दें, 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सालगिरह है। प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकन पॉप सिंगर निक से शादी की थी। निक जोनस और प्रियंका की शादी बड़ी ही धूमधाम से इंडिया में हुई थी।
राजस्थान, उमैद भवन में निक और प्रियंका का परिवार उनकी शादी का साक्षी बना था। इसके बाद निक प्रियंका ने अपनी शादी का रिसेप्शन भी धूमधाम से मनाया था जिसमें बॉलीवुड स्टार्स और सेलेब्स का मेला लग गया था।