Priyanka Chopra, Nick Jonas Engagement: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोके की खबर सुनकर प्रियंका के फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका की खुशी में उन्हें बधाइयां देने के बजाय सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और लगातार मजाक बना रहे हैं। ऐसे में टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस प्रियंका के सपोर्ट में एक ट्वीट शेयर किया है। अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए एक्टर कुशाल लिखते हैं- ‘प्रियंका को लोग ट्रोल कर रहे हैं.. लगातार। इससे एक बात तो साफ जाहिर होती है कि हम भारतीय एक स्वतंत्र महिला के साथ खड़े नहीं हो सकते। खासतौर पर ऐसी महिला के साथ जो कि बीती पुरानी बातों और बंधनों को तोड़ती नजर आए। आप शक्तिशाली हैं पीसी’।
कुशाल के ऐसे ट्वीट के सामने आने पर उनके फैन्स ने कुशाल का सपोर्ट किया। एक फैन ने कुशाल के कमेंट बॉक्स में लिखा-‘असल मर्द वही है जो एक मजबूत महिला को प्रोत्साहित करे और आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दे। न कि ट्रोल करे और पीछे खींचे।’ कुशाल के इस पोस्ट को देखने के बाद दूसरे फैन ने कमेंट किया – ‘ट्रोल करन वालों से कुछ नहीं होता भाई। जाने दो।’ वहीं ऐसे में कुशाल की टांग खींचने वाले लोग भी कम नहीं थे। एक यूजर ने कुशाल के लिए लिखा- ‘लोल, तुम काहे को इतना परेशान हो रहे हो? कुशाल। पीसी ग्लोबल स्टार है, उसके पास टॉप क्लास पीआर टीम है और वह ऐसी सिचुएशन हो हैंडल करना जानते हैं। वैसे भी बड़े लोग कुछ भी करें वह कॉन्ट्रोवर्सी बन ही जाती है।’
People trolling Priyanka just makes one thing clear, yea we get it , we get it , we Indians can’t stand strong independent women, especially the ones that break the stereotypes.
More power to you PC!— KUSHAL TANDON (@KushalT2803) August 20, 2018
बता दें, प्रियंका की सगाई की खबरें काफी समय से चल रही थीं। निक जोनस ने प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया था। ऐसे में अब जाकर मुंबई में प्रियंका के जूहू वाले बंगले में निक के साथ एक्ट्रेस ने रोका सेरमनी की। इस दौरान प्रियंका की फैमिली और खास दोस्तों के अलावा निक जोनस के पेरेंट्स भी रोका सेरमनी में शामिल हुए।
Real Men are those who support n appreciate strong women instead of trying to Troll or put them down. Kudos Kush https://t.co/VCphgkY9Oe
— Manisha Gupta
…lol… tum kahe ko itna pareshan ho rahe…ho…kushal..
PC is a global star, uske pas top class PR team hai….and they used to handel it…well.
waise bhi bade log kuch bhi kren wo controversy bnti hi h…— Abhishek Khare (@imabhishek_real) August 20, 2018