मन्नारा चोपड़ा ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले वीक में पहुंचने वाले चार कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनके अलावा अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी,अरुण माशेट्टी भी फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। लेकिन इसके लिए अन्य नॉमिनेटेड घरवालों ने इन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है। सबसे ज्यादा भला बुरा मन्नारा को सुनने को मिला है, जिसके लिए बाहर उन्हें सपोर्ट भी किया जा रहा है।
शो में एक टॉर्चर टास्क हुआ, जिसमें अंकिता लोखंडे, विकी जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान ने अभिषेक, मन्नारा,अरुण और मुनव्वर को मिर्च, मसाले, सर्फ लगाया। लेकिन जब टास्क उनकी टीम को करना था तो उन्होंने सब सामान छिपा दिया। मुनव्वर ने किसी तरह कुछ मसाले छीन लिए और इसी को लेकर सब उनके पीछे पड़ गए। इस बीच मन्नारा, मुनव्वर को प्रोटेक्ट करती दिखीं।
इसका वीडियो मन्नारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया किस तरह ईशा ने उन्हें धक्का दिया और अंकिता भी उनके साथ बुरा बर्ताव करती दिखीं। इस बीच विकी ने भी मन्नारा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही।
वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। उनके बीच एक कमेंट प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का भी है। जिसमें उन्होंने लिखा,”ओएमजी, ये लोग जंगलियों की तरह बर्ताव कर रहे हैं।”
प्रियंका चोपड़ा की मां के अलावा किश्वर मर्चेंट ने भी मन्नारा को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ईशा के मन्नारा को धक्का देने की आलोचना की। इनके अलावा भी तमाम लोग मन्नारा के समर्थन में हैं। सलमान खान भी इस वीकेंड का वार में ईशा की क्लास लगाने वाले हैं। ईशा ने न केवल मन्नारा को धक्का दिया है, बल्कि उनके कैरेक्टर पर भी भद्दे कमेंट्स किए हैं।