Met Gala 2023: मेट गाला का इंतजार फैशन इंडस्ट्री के लोग बेसब्री से करते हैं। 1 मई से फैशन इवेंट शुरू हो गया और हर बार की थीम अलग अलग होती है। इस बार की थीम का नाम है कार्ल लेगरफेल्ड- ए लाइन ऑफ ब्यूटी, कार्ल लेगरफेल्ड एक महान जर्मन फैशन डिजाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर और फोटोग्राफर थे। ये साल मेट गाला उनके काम को समर्पित है।
हर साल की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस दौरान एक्ट्रेस ने वैलेंटिनो द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने Bulgari का 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके ऊपर खूब फब रहा था। बुलगारी का ये स्टेटमेंट पीस बहुत महंगा था। जबसे प्रियंका मेट गाला के रैम्प पर उतरी हैं हर तरफ बस उनके इस महंगे हार की चर्चा है।
वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए या लगभग 2 अरब रुपये है। ट्वीट में लिखा है: “मेट गाला @priyankachopra के बाद उसके 25 मिलियन अमरीकी डालर @Bulgariofficial हार की नीलामी होने जा रही है।”
मेट गाला में प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की, दोनों ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट पहनी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुई अमेरिकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं। एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। प्राइम वीडियो वेब सीरीज़ सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं। सिटाडेल के भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु होंगे। प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी लव अगेन भी इसी महीने रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं। वह फरहान अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।