Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस और बॉलीवुड की शान प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और कॉन्फिडेंस है। इस जर्नी में प्रियंका के माता पिता ने उनका खूब साथ दिया है और उन्हें सपोर्ट किया है। प्रियंका के सुपरस्टार बनने के बाद अब एक्ट्रेस अपने पिता के सपने औऱ मां की ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिशों में जुटी रहती हैं।
इसी के चलते एक्ट्रेस प्रियंका ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया-Purple Pebble Pictures। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंन एक ऐसी फिल्म बनाई जो कि सिर्फ एक गाने के पीछे बनाई गई थी। जी हां, अकसर फिल्में तब बनती है जब कहानी की स्क्रिप्ट अच्छी हो, लेकिन प्रियंका इस फिल्म से इतना इमोशनली कनेक्टेड थीं जिसकी वजह वह एक गाना था, यह गाना प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा ने लिखा था। प्रियंका चोपड़ा के पिता एक मिलिट्री फिजीशियनिस्ट थे। वहीं वह गीत लिखना और गाना भी पसंद करते थे।
उन्होंने कई गाने लिखे थे जिन्हें प्रियंका चोपड़ा भी अकसर अकेले में गुनगुनाती हैं। ऐसे में अपने पापा द्वारा लिखा उनका एक फेवरेट गाना था जिसे प्रियंका ने इतना पसंद किया कि उसे रिलीज करने के लिए प्रियंका ने फिल्म बना डाली। यह एक पंजाबी फिल्म है जिसका नाम है- Sarvann ।
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो (The Kapil Sharma Show) में एक बार जब प्रियंका इस फिल्म की प्रमोशन के लिए आई थीं तब उन्होंने बताया था- ‘मेरे लिए ये बहुत ही इमोशनल मोमेंट है, मेरे जो फादर हैं, जो अब रहे नहीं, उन्हें गाने का बहुत शौक था। वह लिखते भी थे। तो जब ये फिल्म हमने शुरू की, मेरे पापा का एक गाना है.. मितर प्यारे नू.. उन्होंने गाया है। यह एक पॉपुलर फोक गाना है जो उन्होंने रीकंपोज किया था। वो गाना हमेशा हमारे पास था। तो ये फिल्म मैंने एक्चुली उस गाने के लिए बनाई है।’