प्रियंका चोपड़ा अब हर घर में पहचाना जाने वाला नाम बन चुकी हैं। आज लोग उनका नाम देश से लेकर विदेश तक जानते हैं। बेशक बेवॉच के ट्रेलर में उनकी एक झलक दिखी है इसके बावजूद उनके फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के हॉट लुक से काफी खुश हैं। हाल ही में फराह खान ने कुछ पुरानी फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। दोनों एक्ट्रेस हैप्पी न्यू ईयर की डायरेक्टर फराह खान की संगीत सेरेमनी में डांस कर रही हैं। कोरियोग्राफर फराह ने हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई है। डायरेक्टर और एक्ट्रेस फराह ने फिल्म निर्माता शीरीष कुंदर के साथ साल 2004 में शादी की थी। संगीत सेरेमनी की कुछ फोटोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था। कपल के तीन बच्चे- जार, अन्या और दीवा कुंदर हैं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि उनके फैन्स के लिए यह बुरी खबर हो सकती है कि प्रियंका ट्रेलर के सिर्फ एक शॉट में एक सेकेंट के लिए नजर आती हैं। हालांकि उनका जिस शॉट में वह नजर आती हैं उसमें वह बहुत ही हॉट और एक्सपोजिंग लुक में हैं। 2 मिनट के ट्रेलर में ज्यादातर वक्त आप ड्वाय जॉनसन यानि द रॉक को देख पाएंगे। कहा यह भी जा रहा है कि क्योंकि प्रियंका फिल्म में निगेटिव रोल में हैं इसलिए उन्हें ट्रेलर में बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं दी गई है। टीवी सीरीज बेवॉच पर आधारित फिल्म बेवॉच 26 मई 2017 को रिलीज होगी।

 

 

 

 

गौरतलब है कि प्रियंका अब तक अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको-2 की में व्यस्त थीं, जिसके बाद उन्होंने बेवॉच प्रोजेक्ट उठाया। विक्टोरिया लीड्स उर्फ प्रियंका का सीन केवल एक सेकेंड के लिए ही दिख रहा है। हालांकि उसमें भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और हॉट लगती हैं। जो लोग इस बात को सोच रहे हैं कि आखिर क्यों उन्हें ट्रेलर में इतनी कम अपियरेंस दी गई है। तो इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद जवाब दिया है। प्रियंका के एक फैन क्लब ने उनके कम अपियरेंस को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की है।