Priyanka Chopra: हॉलीवुड में मजबूती से कदम जमातीं प्रियंका चोपड़ा अब रूसो ब्रदर्स के प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका इसमें रिचर्ड मैडेन के साथ काम करती दिखाई देंगी। अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया। एक्ट्रेस की सफलता को देखते हुए प्रियंका के पति विक जोनस ने भी अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है।
अपने इंस्टाग्राम से ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने अपने पोस्ट में एक स्क्रीन शॉट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मुझसे इंतजार नहीं हो पा रहा है। सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और रूसो ब्रदर्स के साथ उनकी नई सीरीज में काम करने का मौका मिला है। आप भी तैयार हो जाइए। CITADEL की ऐसी सीरीज होगी जो कि मल्टी लेयर ग्लोबर फ्रेंचाइजी होगी जो कि इंडिया के लोकल लेंग्वेज प्रोडक्शन से भी इंटरकनेक्ट होगी। इंडिया के अलावा इटली मैक्सिको के प्रोडक्शन के साथ भी इस का इंटरकनेक्शन होगा। यह सही मायनों में एकै ग्लोबल कंटेंट होगा। आगे की बाकी डीटेल्स मैं जल्द ही शेयर करूंगी।’
प्रियंका के इस पोस्ट के बाद निक जोनस ने कमेंट कर प्रियंका की इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया। निक जोनस ने अपनी पत्नी की इस अचीवमेंट को सराहते हुए फायर इमोजी रिएकेशन प्रियंका के कमेंट बॉक्स पर कर डाला। इसके बाद एक के बाद एक कई सारे हॉलीवुड सेलेब्स और प्रियंका निक के फेंड्स और फैंस ने इस खुशखबरी पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
बता दें, Richard Madden के साथ फैंस प्रियंका को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स (Game Of Thrones) में Robb Stark के किरदार को निभाने वाले रिचर्ड फिल्म 1917 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके लिए उन्हें Golden Globe for Best Motion Picture-ड्रामा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
वहीं प्रियंका ने क्वांटिको से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस फिल्म ‘द स्काई पिंक’ में भी नजर आईं। अब आने वाले दिनों में प्रियंका राजकुमार राव के साथ काम करत दिखेंगी। प्रियंका राजकुमार के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में काम करने जा रही हैं। द स्काई इज पिकं के अलावा एक्ट्रेस इस वेब सीरीड की भी प्रोड्यूसर हैं।