Priyanka chopra in Jonas Brothers Video Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त पहले Oscar अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ नजर आई थीं। कपल ने इस अवॉर्ड फंक्शन में काफी अटेंशन हासिल की। अब हाल ही में निक जोनस का नया म्यूजिक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीनों ब्रदर्स Jonas Brothers नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि Jonas Brothers के इस वीडियो में बॉलीवुड-ग्लोबल एक्ट्रेस और निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका वीडियो में अलग अलग ड्रेस में डिफरेंट अवतार में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। इस वीडियो में कई शॉट्स में प्रियंका और निक साथ में दिखाई दे रहे हैं। कई बार ये कपल फ्रेम में जादूई कैमेस्ट्री के साथ नजर आ रहा है। निक जॉनस के इस गाने का नाम Sucker है। गाने में प्रियंका और निक के अलावा डेनियल और गेम्स ऑफ थ्रॉन की एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी दिखाई दे रही हैं। Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

इस गाने को अब तक सोशल मीडिया पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका अपना सिक्का जमा चुकी हैं। एक्ट्रेस हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘बे वॉच’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ के बाद अब एक्ट्रेस इस गाने से फैन्स के बीच और ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं।

बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं।  इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। प्रियंका आखिरी बार साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार काशी बाई को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)