एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बाद इन दिनों सिनेमा जगत में डर का माहौल बना हुआ है। सलमान खान के आस-पास बिश्नोई गैंग का काफी खौफ बना हुआ है। एक्टर को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। उनकी सुरक्षा का काफी ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को भी लेकर खबर आ रही है कि उनकी जान को भी खतरा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है कि वो भी शार्प शूटर्स के निशाने पर हैं। वायरल वीडियो में निक खौफ में भागते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, निक जोनस के फैन पेज से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सिंगर को स्टेज शो करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, अचानक से उन पर लेजर की रोशनी पड़ती है, जिसके बाद वो आनन-फानन में स्टेज छोड़कर भाग रहे हैं। इस दौरान निक को बेहद ही पैनिक मोड में देखा गया। वो इशारा करते हुए स्टेज छोड़कर भागते हैं। सिंगर ने अपनी सिक्योरिटी टीम को भी इसके बारे में बताया है।
आपको बता दें कि निक जोनस का वीडियो जोनस डेली न्यूज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में निक को अचानक से दौड़ता देख दर्शक शॉक्ड रह जाते हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आता है कि ये क्या और क्यों हो रहा है।
दोनों भाइयों के साथ थे निक
गौरतलब है कि निक जोनस अपने दोनों भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ थे। जोनस ब्रदर्स मंगलवार को प्राग में अपना स्टेज शो करने के लिए गए थे। वहीं, उनके साथ ये घटना घटी और वो वहां से भागते दिखे। उनका भागते हुए वीडियो भी वहीं का है। वीडियो के सामने आते ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक है।
हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर निक जोनस, जोनस ब्रदर्स और प्रियंका चोपड़ा की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। किसी ने भी इस घटना को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में जनसत्ता निक के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि आखिर पूरी तरह मामला क्या है। क्या आप जानते हैं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है और उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई है? खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।