करवा चौथ बस आने ही वाला है और हर किसी की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने पार्टनर के लिए मेहंदी लगवाएंगी। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत में ना रहती हों, लेकिन विदेश में भी वो अपनी सभ्यता नहीं भूली हैं। वो हर साल अपने पति निक जोनस के लिए व्रत करती हैं और इस साल भी उन्होंने इसकी तैयारी कर ली है। प्रियंका ने अपने हाथों में करवा चौथ की मेहंदी लगा ली है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ-साथ उनकी बेटी ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी का डिजाइन दिखाा है, जिस पर हिंदी में ‘निकोलस’ भी लिखा था।

हर साल, प्रियंका और निक दुनिया के किसी भी कोने में हों, करवा चौथ को अनोखे अंदाज में मनाते हैं। प्रियंका ने शेयर किया कि कैसे उनकी बेटी ने भी अपने हाथ पर एक प्यारी सी मेहंदी लगाई है। इस छोटे से वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए, प्रियंका ने अपनी दोस्त शिरीन चरनिया को इसका क्रैडिट दिया और लिखा, “@ishirincharaniya इस करवा चौथ पर अपने काम कर रही हैं।”

भारत और अमेरिका दोनों में फिल्म कमिटमेंट के बावजूद, प्रियंका अपने देश के त्योहारों को मनाने में कभी नहीं चूकतीं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने और निक जोनास के आध्यात्मिक जुड़ाव के बारे में बात करती रही हैं और प्रशंसकों को ये पसंद है कि कैसे अभिनेत्री दोनों संस्कृतियों का सम्मान करती हैं। प्रियंका का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था और उन्होंने शादी क्रिश्चियन फैमिली में की है।

यह भी पढ़ें: ‘पवन सिंह ने मेरा अबॉर्शन कराया’, ज्योति सिंह का दावा- हमारी शादी के बाद भी वो अक्षरा सिंह के साथ थे

इससे पहले विक्टोरिया सीक्रेट के वीएस वॉयस पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में, चोपड़ा ने कहा था, “आध्यात्मिक रूप से, निक और मैं अपनी भावनाओं और अपनी आस्था के साथ अपने रिश्ते के मामले में एक जैसे हैं। बेशक, हम अलग-अलग आस्थाओं में पले-बढ़े हैं। मेरा मानना ​​है कि धर्म एक ही मंजिल, यानी ईश्वर, तक पहुंचने का एक नक्शा है। इसलिए, आपके बचपन में आपकी आस्था चाहे जो भी रही हो, हम सभी एक ही दिशा में एक उच्च शक्ति की ओर जा रहे हैं। हम दोनों इस बात पर एक जैसे हैं।”

प्रियंका और निक की शादी भी दिसंबर 2018 में राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक ईसाई और पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के ज़रिए अपनी पहली बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।