ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी Citadel को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह जोर शोर से ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए। जिनके बाद वह चर्चा का विष्य बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि जब वह थर्टीज में थीं उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा,”जब मैं अपने शुरुआती 30 के दशक में थी, मैंने इसे करने का फैसला किया। उस वक्त मैं क्वांटिको की शूटिंग कर रही थी। यह दर्दनाक है, आपको एक महीने में खुद को इंजेक्शन देना होगा। आपके पास हार्मोनल उतार-चढ़ाव हैं। यह आपको पागल महसूस कराता है। आप फूला हुआ महसूस करते हैं।”

इसके अलावा हाल ही में प्रियंका ने एक और दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने गायक-पति निक जोनास को अपने शौक में समय बिताते हुए देखती हैं, तो उन्हें भी शौक चुनने का मन करता है। यही वह विचार था जिसने उन्हें बुनाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सिटाडेल के सेट पर खाली समय में निक के लिए स्वेटर बुना था।

जी हां! प्रियंका ने Elle Magazine को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘सिटाडेल’ के सेट पर फ्री टाइम में निक के लिए स्वेटर बुना, जो उनके साइज से 7 गुना बड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि स्वेटर को आकार कैसे दिया जाता है, लेकिन निक ने स्वेटर को पहनकर देखा और उन्हें वह बहुत पसंद आया।

प्रियंका और निक की शादी को अब चार साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे एक बेटी के माता-पिता भी हैं। दोनों साथ में काफी खुश हैं और फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपनी बेटी के साथ इंडिया आए थे।

प्रियंका की मानें तो निक उन्हें हर एक चीज में सपोर्ट करते हैं। उन्हें बेड पर ही कॉफी पसंद हैं और निक इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें बेड पर ही उनकी कॉफी मिले।