फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों की संख्या 10 मिलियन तक पहुंचने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक छोटी क्लिप के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। जिस क्लिप में वे दोनों तरफ के कांच पर एक और शून्य लिखे हुए चश्मे को पहनते हुए दिख रही है। प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘‘क्वांटिको’’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है।
प्रियंका ने लिखा, ‘इंस्टाग्राम पर हमारे एक करोड़ लोगों का परिवार बनने के लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। ढेर सारे धन्यवाद के साथ सबका आभार प्रकट करती हूं। फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री अब इस सोशल साइट पर अपने प्रशंसकों की संख्या में दीपिका पादुकोण के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर इस समय लगभग एक करोड़ सात लाख प्रंशसक हैं।
Thankful for our 10 million family on Instagram.. Lots of love and gratitude! https://t.co/HXL0NqpglZ
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 21, 2016
आलिया भट्ट 85 लाख प्रशंसकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि 68 लाख के साथ सोनम कपूर और 63 लाख के साथ अक्षय कुमार क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।