ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिनों भारत में हैं। प्रियंका ने यहां आने के बाद सबसे पहले एक इवेंट अटेंड किया जो Bvlgari द्वारा आयोजित किया गया था। इसके बाद, प्रियंका चोपड़ा भारतीय परंपराओं के रंग में रंगी नजर आईं। प्रियंका मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचीं।
फिल्ममेकर आयान मुखर्जी उन्हें कार से पंडाल तक लेकर आए। उन्हें कार पर जाकर रिसीव किया और अंदर तक साथ लेकर आए। पंडाल के भीतर प्रियंका की मुलाकात अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी से भी हुई और तीनों ने मिलकर साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं।
बालिका वधू फेम अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी संग नेशनल टीवी पर रचाई शादी, देखें पहली तस्वीरें
प्रियंका ने इस मौके पर नीले रंग का पारंपरिक सूट पहना था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने मांग में सिंदूर भी लगाया था। देवी प्रतिमा के सामने उन्होंने सिर झुकाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मीडिया और वहां मौजूद भक्तों का अभिवादन हाथ जोड़कर किया।
मुखर्जी परिवार हर साल दुर्गा पूजा का उत्सव आयोजित करता है और बॉलीवुड सेलेब्स बड़ी संख्या में इस उत्सव में शामिल होते हैं। इस साल भी जया बच्चन, रणबीर कपूर और ट्विंकल खन्ना समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड फिल्म Heads of State में नजर आईं, जिसमें उनके साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी थे। आने वाले समय में वे The Bluff में 19वीं सदी की कैरेबियन पायरेट का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे Citadel के दूसरे सीजन में भी प्रियंका चोपड़ा की वापसी होगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही निर्देशक एस. एस. राजामौली की अपकमिंग एक्शन फिल्म का हिस्सा हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।