बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी अपना टैलेंट दिखा रही हैं। अमेरिका जाने के बाद भी प्रियंका अपने प्रोजेक्ट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच चर्चा में रहती है। अभिनेत्री ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी और उन्होंने जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली की फोटोज साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ा-सा ये और बहुत सारा वो, इस बार की दीवाली प्यार और खुशियों से भरी रही। उन लोगों के साथ ये त्योहार मनाना, जिन्होंने अभी तक इसकी खूबसूरती नहीं देखी थी। इस साल का सबसे खास पल था। खासकर मालती के दोस्तों के साथ। सभी को हैप्पी दिवाली! यह नया साल आपके जीवन में प्यार, खुशी, समृद्धि और सुख लेकर आए।’

पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस त्योहार के सीजन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजार रही हैं। भारत से दूर होने के बाद भी उन्होंने दिवाली को धूमधाम के साथ जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने निक और मालती के साथ लक्ष्मी पूजा की। वह मालती को रंगोली में रंग भरने में मदद करती हुई भी नजर आईं। लाल रंग की एथनिक आउटफिट में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूतर लगी। प्रशंसकों ने उनकी दीपावली पर्व की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: Thamma Collection Day 1: वैम्पायर बनकर बड़े पर्दे पर छाए आयुष्मान खुराना, ‘थामा’ से पहले दिन छापे इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा और निक की जोड़ी एथनिक लुक में कमाल लग रही है। दिवाली पार्टी के मौके पर दोनों ने शानदार आउटफिट का चयन किया। दोनों की जोड़ी पर फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। निक ने बेंज कलर की आउटफिट कैरी की और दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद से लगातार वायरल हो रही है।