प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं और प्रियंका खुद को फिट कैसे रखती हैं इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। क्या वो फिट रहने के लिए कुछ अलग करती हैं, ये सब हम आपको बताएंगे। उनके पर्सनल शेफ ने ही बताया था कि प्रियंका ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाती हैं।

नाश्ते में देसी खाना खाती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा नाश्ते में इडली-डोसा, पोहा, पराठा, अंडे, ब्रेड, अवोकाडो जैसी चीजें लेती हैं। वैसे तो वो नाश्ते में वेजिटेरियन खाना पसंद करती हैं, लेकिन दोपहर में वो नॉनवेज खा लेती हैं।

लंच में प्रियंका एक कटोरा सलाद और दाल खात हैं। एक इंटरव्यू प्रियंका के शफ ने बताया था कि प्रियंका हर रोज लंच में ये सलाद और दाल खाती हैं। फिर चाहे वो चिकन सलाद हो। प्रियंका का फेवरेट सलाद फ्रूट, केल, नट्स, फल, सौंफ, गाजर, चिकन से बनता है।

प्रियंका की डाइटीशियन ने इस डाइट को वेट लॉस के लिए बेस्ट बताया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग तेजी से वजन कम करना चाहते हैं वो लंच में ये फूड ट्राई कर सकते हैं। शरीर को जो विटामिन, मिनरल्स की जरूरत होती है, वो अगर पर्याप्त मात्रा में लिए जाएं तो वजन कंट्रोल में रहता है।

प्रियंका अपनी डाइट में नारियल पानी पीती जरूर शामिल करती हैं। वो फ्रूट्स जरूर खाती हैं, साथ ही दही भी खाना पसंद करती हैं। मगर फिट रहने के लिए वो ग्रील्ड चिकन और सूप लेती हैं।

बता दें कि 2008 में, ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वो डाइटिंग नहीं करती हैं, लेकिन उनका मेटाबॉलिज्म अच्छा है, जिसके कारण वो फिट रहती हैं। प्रियंका ने कहा था कि उनका वजन नहीं बढ़ता है, वो जितना चाहें उतना खा सकती हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वरदान है। लेकिन वो अपने वजन का ध्यान रखती हैं और अच्छा खाना खाती हैं। प्रियंका ने बताया था कि उन्हें घर का खाना पसंद है, वो ऑयली खाना खाने से परहेज करती हैं।