अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनकी साथी कलाकार प्रियंका चोपड़ा इससे पहले इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना थीं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस भव्य फिल्म में रणवीर पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं जबकि प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार अदा कर रही हैं, वहीं दीपिका पादुकोण ने मस्तानी की भूमिका निभाई है।
‘बाजीराव मस्तानी’ के ट्रेलर लॉन्च पर बीती शाम को रणवीर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘वह (प्रियंका) यह फिल्म नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें बाहर जाना है। हालांकि बाद में यह फिल्म उन्होंने की। वह बहुत जल्दी सीखती हैं, और चीजों को बहुत जल्दी कर लेती हैं।’
भंसाली इससे पहले रणवीर और दीपिका को ‘राम लीला’ में निर्देशित कर चुके हैं और यह दूसरी बार है जब ये तीनों कलाकार साथ काम कर रहे हैं। रणवीर ने कहा कि ‘बाजीराव मस्तानी’ उनके लिए एक बेहद भावुक और मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण फिल्म रही। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।