बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वो इस शादी में बेटी के साथ अकेले ही पहुंचेंगी। निक जोनस नहीं पहुंच पाएंगे। परिणीति की वेडिंग की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच देसी गर्ल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी बेटी की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें क्यूट फोटोज को देखा जा सकता है। इसे शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने गणपति उत्सव के मौके पर बेटी मालती की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है उनकी बेटी मालती बप्पा के साथ मस्ती कर रही हैं। डेढ़ साल की मालती ने बप्पा के साथ दोस्ती कर ली है। वो उन्हें कभी गले से लगाए तो कभी उनके साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मालती गणपति की पूजा अर्चना भी करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
देसी गर्ल ने बेटी की फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा, ‘एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ रहना… जहां भी जाएं। गणपति बप्पा मोर्या।’ इन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसे एक्ट्रेस श्रीजीता डे और पापा निक जोनस ने भी प्यार लुटाया है और इसे काफी पसंद भी किया है। इसके अलावा रश्मि देसाई, सबा पटौदी और गुनीत मोंगा जैसे स्टार्स लाइक कर रहे हैं। इस पर लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं।
डेढ़ साल की हैं मालती
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती डेढ़ साल की हैं। देसी गर्ल सरोगेसी के जरिए मालती की मां बना थीं। निक जोनस और एक्ट्रेस दोनों ही अपने पैरेंट्सहुड को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। बेटी मालती पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मौका मिलते ही दोनों बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इसके अलावा अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं।