Priyanka Chopra Viral Video:  प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के अलावा ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका अक्सर फैन्स को किसी भी पार्टी या इवेंट में अपनी अपीयरेंस से हैरान कर देती हैं। पीसी के देसी से लेकर विदेशी फैन्स को भी उनका ट्रेडिशनल और बोल्ड लुक काफी पसंद आता है। अब प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो वह बिन ब्लाउज साड़ी पहने डांस करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका का बोल्ड अवतार देखने के बाद फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

प्रियंका ने हाल ही में ‘इनस्टाइल मैगजीन’ के लिए फोटोशूट करवाया है। प्रियंका चोपड़ा इस फोटोशूट में साड़ी में नजर आ रही हैं। इसी फोटोशूट से संबंधित प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पीसी का यह बोल्ड अवतार पसंद नहीं आया है। ऐसे में प्रियंका के बैकलेस अवतार को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट की बौछार लगा दी है। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने ओपन हेयर किये हुए हैं।

प्रियंका का यह रूप देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- अमीर कपड़े न पहनें तो फैशन और गरीब न पहने तो बेशर्मी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यह सब क्या है? वहीं एक इंस्टा यूजर लिखते हैं- देश के संस्कार भूल गई हो क्या? खुद को ऐसे दिखा रही हो जैसे कितनी बड़ी विदेशी बन गई हो। जबकि प्रियंका चोपड़ा के कई फैन्स ने उनके लुक की तारीफ भी की है।

प्रियंका आज (6 जून) ही विदेश से भारत लौटी हैं। पीसी की एयरपोर्ट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एयरपोर्ट में प्रियंका को ब्लैक टॉप और ग्रे ट्राउजर में स्पॉट किया गया।

करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ है। सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)