देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई हैं और यहां कई इवेंट्स अटेंड कर रही हैं। शुक्रवार को प्रियंका ने मुंबई में बुलगारी स्टोर का इवेंट अटेंड किया, वह ज्वैलर्स ब्रैंड की के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। इस दौरान प्रियंका ने स्नेक स्टाइल नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 59 लाख रुपये बताई जा रही है। इस नेकलेस को प्रियंका ने व्हाइड कॉर्ड सेट के साथ कैरी किया था।

प्रियंका का इस बार का भारत दौरा काफी खास है। वह एक के बाद एक बेहतरीन पब्लिक अपीयरेंस दे रही हैं। इसके बाद वह ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी नजर आईं। जहां उन्होंने लाइमलाइट लूट ली। प्रियंका अपने देसी गर्ल स्टाइल में दिखीं। जहां उन्होंने पीच कलर की साड़ी ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उनका हार।

इस हार की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है और इस शानदार हार में हीरे और हरे टूमलाइन से जड़े हुए कई बड़े काबोचोन पत्थर लगे हुए थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को कई सोलो पोज दिए, इसके अलावा ईशा अंबानी के साथ भी उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले मेट गाला 2023 में भी अपने नेकलेस को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। जहां उन्होंने 1 या 2 नहीं पूरे 205 करोड़ रुपये का बुलगारी हार पहना था। वो बुलगारी हार 11.3 कैरेट के हीरों से बना हुआ था। मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक मेट गाला इवेंट में प्रियंका का हार 205 करोड़ रुपये में नीलाम किया जाना था।

प्रियंका चोपड़ा अकसर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने पति और उनके भाईयों Jonas Brothers के एक कॉन्सर्ट में एक ब्लैक ड्रैस पहनी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। उनकी ब्लैक कट-आउट ड्रेस को डिजाइनर लेबल क्रिस्टोफर एस्बर ने तैयार किया था। जिसकी कीमत 650 USD बताई गई थी।