प्रियंका चोपड़ा के करीबी यानी उनके पति निक जोनस के भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका के जेठ सिंगर और सॉन्ग राइटर केविन जोनस को स्किन कैंसर हो गया है और इसकी खबर खुद केविन ने अस्पताल से फैंस को दी है। उन्होने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि उनकी सर्जरी हो चुकी है। कैप्शन में केविन ने समय पर मस्सों की जांच करवाने के लिए भी कहा है। इस हेल्थ अपडेट के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

केविन ने सर्जरी की जानकारी देते हुए जो वीडियो शेयर किया है वो अस्पताल का है। केविन बेड पर लेटे हैं और फोन से सेल्फी वीडियो बना रहे हैं। इसके साथ ही वो कह रहे हैं, “आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं।” वो अपने माथे की त्वचा को हाथ लगाकर दिखाते हुए ये बात कह रहे हैं। वीडियो में केविन ने आगे बताया कि उन्हें छोटा सा स्किन कैंसर हुआ, जो बढ़ना शुरू हो गया है। जिसे हटाने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी।

केविन के फैंस को उनकी काफी चिंता होने लगी है। लोग उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब उन्हें आराम करना चाहिए। किसी ने उनकी इस बीमारी को खतरनाक बताया है।

बता दें कि करीब एक महीने पहले प्रियंका के पति निक जोनस को भी ‘इन्फ्लुएंजा ए’ डिटेक्ट हुआ था। इस बीमारी से वह काफी परेशान थे। इससे उनके शरीर में बहुत दर्द था। निक ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया था। उन्होंने बताया था कि ‘इन्फ्लुएंजा ए’ के कारण उनके सारे शो रद्द हो हगए।

इसके साथ ही उन्होंने शोज कैंसिल करने पर फैंस से माफी भी मांगी थी। उस वक्त जोनस ब्रदर्स यानी केविन जोनस, निक जोनस और जो जोनस मैक्सिको में परफॉर्म करने वाले थे। निक जोनस ने बताया था कि डॉक्टर के चेकअप के बाद भी उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ। वो जल्दी से ठीक होना चाहते हैं।