बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। प्रियंका ने बॉलीवुड के  बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग की कला दिखाई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आत्मकथा ‘अनफिनिश्ड’ में फिल्म इंडस्ट्री के कई राज़ खोले हैं। बॉलीवुड में आउटसाइडर और इनसाइडर का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में भी है। प्रियंका को भी आउटसाइडर होने के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका लिखती हैं, ‘आउटसाइडर होने के कारण मुझे भी इसका सामना करना पड़ा था और मुझे रातों-रात फिल्मों से बाहर कर दिया जाता था। मुझे रिप्लेस करके किसी अन्य एक्ट्रेस को मेरा रोल दे दिया जाता था क्योंकि मैं आउटसाइडर थी और उन एक्ट्रेस के पास किसी बड़े आदमी की सिफारिश होती थी। मैं इससे बेहद दुखी हो जाती थी, लेकिन खुद को संभाल लेती थी।’ बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री से पहले कोई वास्ता नहीं था, इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम शामिल है।

प्रियंका ने ऐसे स्टार्स का जिक्र करते हुए कहा, ‘फिल्मी पृष्ठभूमि से होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कई बार आउटसाइडर्स इसका शिकार हो जाते हैं।’ प्रियंका बताती हैं कि फिल्म उमरावजान के रीमेक के लिए पहले उनका नाम चुना गया था, लेकिन बाद में यही रोल ऐश्वर्या राय को दे दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 21 साल पूरे हो गए हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गईं प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका ने इसी किताब में अपने बॉयफ्रेंड का एक किस्सा साझा किया है। प्रियंका ने बताया कि वह 9वीं क्लास में एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक बार मौसी के घर पर उन्होंने बॉब को बुला लिया क्योंकि घर में कोई नहीं था तो दोनों रोमांटिक गाना देख रहे थे। इस बीच दोनों KISS करने वाले ही होते हैं कि उनकी मौसी आ जाती हैं और वह पकड़ी जाती हैं। इसके बाद गुस्से में उनकी मौसी सबकुछ मां मधु चोपड़ा को बता देती हैं।

हाल ही में करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म दोस्ताना-2 से अलग कर दिया था। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। हालांकि फिल्म कंपनी का कहना था कि क्रिएटिव मतभेदों के चलते दोस्ताना-2 की कास्टिंग दोबारा की जाएगी। यूजर्स ने कहा था कि कार्तिक आर्यन आउटसाइडर हैं इसलिए उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। करण जौहर प्रोडक्शन ने कहा था कि कार्तिक ने अचानक फीस बढ़ाने की मांग कर दी थी जिससे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।