Priyanka Chopra: द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी मौजूदगी ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फाल्लॉन’ में दर्ज कराई। यहां प्रियंका ने खूब मस्ती मजा किया। इतना ही नहीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने शो में इतनी मिर्ची भी खा ली कि उनकी हालत खराब हो गई। यहां तक की उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं। दरअसल, प्रियंका ने यहां शो पर स्पाइसी चिकिन विंग्स चैलेंज एक्सेप्ट किया था जिसका नाम था ‘हॉट वन’।

इसमें प्रियंका को हर चिकिन विंग खाने पर एक सवाल का सही आंसर देना था। सभी चिकिन के पीस में अलग अलग स्पाइसी हॉट सॉस (चिली) डाले गए थे। इसमें प्रियंका को कम से ज्यादा मिर्ची की तरफ बढ़ना था। इस बीच प्रियंका से पति निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर भी सवाल किया गया। तो प्रियंका ने भी सीं-सीं करते हुए सवाल का जवाब दिया। प्रियंका ने इस बीच बताया कि उनके पति निक को उन्होंने कहा था कि ‘मैंने उन्हें कहा कि आपको भी ये इंडियन्स के लिए करना चाहिए। अब आपकी शादी मुझसे ही नहीं मेरी पूरी कंट्री से हुई है।’

प्रियंका चोपड़ा ने इस शो में खूब मस्ती की। चिकिन के चार पीस प्रियंका को घूटने मुश्किल हो गए थे। फिर भी प्रियंका ने अपना टास्क पूरा किया और बहते आंसुओं के साथ चिकिन पीस खत्म किए। (एक रह गया था)। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से इस शो की कुछ झलियां (तस्वीरें) भी शेयर की थीं। इसमें उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा था- ‘टॉकिंग, द स्काई इज पिंक (ऑफ्टर हॉट वन विंग्स) हॉट सॉस jalapeño…से 400 गुना ज्यादा स्पाइसी। इसे घर में बिलकुल भी ट्राय न करें।’