Priyanka Chopra and Nick Jones In Oscar Awards 2019: यूं तो प्रियंका ऑस्कर में साल 2016 में डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर रेड कार्पेट पर चलीं। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने भी स्मार्ट शाइनिंग नेवी ब्लू सूट पहना हुआ था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
निक और प्रियंका एक साथ रेड कार्पेट पर चलते हुए काफी एंजॉए करते दिखे। इस कपल ने वहां मौजूद लोगों की काफी अटेंशल हासिल की। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की रेड कार्पेट पर चलते हुए कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका अपने फैशन का जलवा कैटवॉक करते हुए बिखेरती दिख रही हैं। प्रियंका वीडियो में अपने फ्लॉलेस ब्लैक लॉन्ग गाउन के साथ तेजी से आगे की तरफ चलती दिखती हैं। ऐसे में वीडियो में प्रियंका के चेहरे पर गौरव और तेज देखा जा सकता है।
बता दें, इंडियन और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका को साल 2016 में 88वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया था। प्रियंका बॉलीवुड से पहली ऐसी हस्ती हैं जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड देनी के लिए चुना गया था। यह देश के लिए गर्व की बात है। केलिफोर्निया के डोल्बी थियेटर में आयोजित साल 2016 के इवेंट में प्रियंका को यह सम्मान हासिल हुआ था। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम फैनपेज से ली गई हैं )
ऐसे में प्रियंका के हाथ में बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी का अवॉर्ड था। जिसे उस साल ‘मैड मैक्स:फ्यूरी रोड’ फिल्म ने जीता था। इस दौरार प्रियंका व्हाइट कलर के फिशकट गाउन में नजर आई थीं। डिजाइनर जुहिर मुराद द्वारा डिजाइन इस गाउम में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
ब्लैक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पोज देते हुए।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन सिंगर निक से शादी की है। इस कपल ने जोधपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)