Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई। देसी गर्ल अपनी शादी का फंक्शन बेहद प्राइवेट रखा था। जिसके कारण शादी की तस्वीरें सामने नहीं आ सकीं। हालांकि सोमवार को शादी के बाद पहली बार प्रियंका और निक मीडिया के सामने आए। फैन्स प्रियंका की शाही शादी से जुड़ी जानकारियां जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा वरवाला के वक्त काफी इमोशनल हो गई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की आंख से आंसू भी बहने लगे थे। जिसके बाद निक जोनस ने उन्हें संभाला तो प्रियंका मुस्कुराने लगीं।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की हल्दी सेरेमनी से पहले चूड़ा सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस फंक्शन में प्रियंका के चाचा ने पीसी 21 चूड़ियां तोहफे के रूप में दीं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के पिता नहीं है इसलिए उनकी कन्यादान की रस्म परिणीति चोपड़ा के माता-पिता ने पूरी की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आ सकी हैं। हालांकि जोधपुर से निकलने के दौरान निक और प्रियंका मीडिया के कैमरों में कैद हुए। देसीगर्ल शादी के बाद ग्रीन कलर की साड़ी, हाथों में लाल रंग का चूड़ा और माथे में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखीं।

बताया जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा आज दिल्ली में रिस्पेशन पार्टी होस्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के रिस्पेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि निक और प्रियंका की मुलाकात साल 2017 में मेट गाला फंक्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद जून में दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। उसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आने लगी थीं।

शादी के बाद पति निक जोनस संग ‘मॉडर्न बहू’ के लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें