ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर अमेरिकी सिंगर निक जोनस बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों स्टार ने शादी से पहले की सभी रस्में पूरी कर ली हैं और अभी शादी की रस्मों को निभाने के लिए लव बर्ड्स जोधपुर पहुंच गए हैं। शादी से पहले अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करके जोधपुर पहुंची प्रियंका और उनके मंगेतर निक के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वहीं जोधपुर में प्रियंका के फैन्स ने निक और प्रियंका का ज़ोरदार स्वागत किया। आइए देखते हैं उनके स्वागत के वीडियो और तस्वीरें।
प्रियंका गुरुवार की सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। उनके पहुंचते ही वहां उनके फैन्स और चाहने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने उनके तस्वीरें लेना और वीडियो बनाना शुरु कर दिया। वहीं प्रियंका और निक ने भी हाथ जोड़कर सभी फैन्स का अभिवादन किया।
https://www.instagram.com/p/Bqwh56JA5sx/?utm_source=ig_web_copy_link
शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका के परिवार के लोगों के साथ-साथ दूल्हा बनने जा रहे निक जोनस के परिवार वाले भी जोधपुर पहुंचे हैं। निक के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर समेत कई मेहमान प्रियंका और निक के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/Bqwgdm4AB9k/?utm_source=ig_web_copy_link
अपने प्यार निक जोनस के साथ सात फेरे लेने के लिए प्रियंका ने देश के ही सुदंर शहर जोधपुर को चुना। जहां जोधपुर अपनी अनोखी संस्कृति के लिए मशहूर हैं, वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का यह पसंदीदा शहर है।
https://www.instagram.com/p/BqwhBxqgijJ/?utm_source=ig_web_copy_link
शादी से पहले प्रियंका के घर पर पूजा रखी गई थी जिसमें निक के परिवार के लोग भी भारतीय परिधानों में नज़र आएं। इसके अलावा खबरें हैं कि मधु चोपड़ा प्रियंका की शादी में खास डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
https://www.instagram.com/p/Bqwh-n3gjPd/?utm_source=ig_web_copy_link
जोधपुर पहुंचने से पहले प्रियंका और निक ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ पार्टी की जिसकी तस्वीरें स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते वक्त निक ने कैप्शन में लिखा है, ” मुंबई नाइट्स”। मुंबई नाइट्स पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी कज़न परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। इससे पहले जो जोनस और सोफी टर्नर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
इससे पहले प्रियंका ने न्यूयॉर्क और एम्सटर्डम में दो बैचलरेट पार्टी कर चुकी हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म करके प्रियंका अपना सारा समय शादी की शॉपिंग और रस्मों में लगा रही हैं। बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन में रॉयल वेडिंग सेरेमनी के दौरान एक दूसरे के साथ शादी की कसमें खाने वाले हैं।