बॉलीवुड से हॉलीवुड में लंबी छलांग लगाने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा काफी समय से सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर सुर्खियों में थीं। खबर है, कि दो महीने एक दूसरे को ड़ेट करने के बाद प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है। जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का 36वां जन्मदिन था। प्रियंका ने अपना जन्मदिन निक जोनस के साथ मनाया। सोर्स के मुताबिक इस बीच ही निक जोनस और प्रियंका ने एक दूसरे से रिंग एक्सचेंज की।
जोनस के काफी करीबी के मुताबिक प्रियंका की रिंग न्यूयॉर्क के एक स्टोर से ली गई। सोर्स ने ये भी बताया कि सगाई करने के बाद दोनों बेहद खुश हैं। इस पर फिलहाल जोनस और प्रियंका ने कुछ नहीं कहा है। सोर्स ने यह भी बताया कि ‘इस वक्त जोनस इतना खुश हैं जितना पहले कभी नहीं दिखे। उन्हें देख कर उनकी फैमिल और फ्रेंड्स भी बेहद खुश हैं और उनके लिए एक्साइटेड हैं। वह इस मामले में बहुत ज्यादा सीरियस हैं।’
वहीं पिछले दिनों खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘भारत’ का हिस्सा होंगी। इस खबर पर मोहर लगने के बाद भी अब प्रियंका के फैन्स उन्हें सलमान खान के साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नहीं देख पाएंगे। इस फिल्म को अली अब्बास जफर बनाने जा रहे हैं। दरअसल, प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। हालांकि वह इस फिल्म में थीं, लेकिन यह अब कन्फर्म हो चुका है कि प्रियंका अब इस फिल्म में नहीं हैं।
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her … Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life ???
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
वजह बेहद खास है। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास का ट्वीट सामने आने के बाद यह खबर कन्फर्म हुई है। ट्विटर पर लिखते हुए अली लिखते हैं- ‘हां प्रियंका अब इस फिल्म (भारत) का हिस्सा नहीं हैं। रीजन बहुत ही खास है। उन्होंने हमें बताया कि छोटे (निक) समय में वह ये फैसला ले पाई हैं। हम उनके लिए खुश हैं। टीम भारत उन्हें बहुत प्यार देती है। उनकी जिंदगी खुशियों से भरी हो।’