प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस और सिंगर के फैन्स फोटोज को खासा पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका और निक का इंगेजमेंट केक लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इंटरनेट पर केक का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। केक को लेकर बताया जा रहा है कि यह 15 किलोग्राम का है और इसे तीन लोगों ने कैरी किया था। केक से जुड़ी एक अन्य खास बात है जो फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

चर्चा तेज है कि Tiernom Patisserie के शेफ Vahishta Zandbaf ने प्रियंका और निक की सगाई का केक तैयार किया है। दरअसल Tiernom Patisserie ने अपने इंस्टा हैंडल से बिना नाम बताए केक की तस्वीर को साझा किया है। कैप्शन में लिखा- ‘बहुत खास (आखिरी मिनटों में तैयार), एंगेजड केक बेहद स्पेशल कपल के लिए।’ बताया जाता है कि बटर क्रीम के साथ तैयार इस केक को सजाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड की पत्तियां, बेरी और पिंक कलर के cymbidium orchids और hydrangeas नाम के फूल का भी इस्तेमाल किया गया है।

निक जोनस सगाई के बाद परिवार संग विदेश लौट गए हैं। निक और प्रियंका की रोका सेरेमनी में निक के माता-पिता भी शामिल हुए थे। प्रियंका और निक की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि जोनस और चोपड़ा परिवार की ओर से अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया गया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। चर्चा है कि 16 सितंबर के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/