प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की रिलेशनशिप से जुड़ी हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं। कुछ वक्त से कपल सगाई और अक्टूबर माह में शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक हॉलीवुड बेवसाइट ने प्रियंका और निक से जुड़ी खबर साझा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंगर निक जल्द ही प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले लग्जरी अपॉर्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं।
विदेशी वेबसाइट E!News के अनुसार, निक और प्रियंका जल्द ही ‘बाजीराव मस्तानी’ एक्ट्रेस के न्यूयॉर्क स्थित लग्जरी अपॉर्टमेंट में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। कपल लिव इन रिलेशनशिप के बारे में विचार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो निक प्रियंका के घर में हमेशा के लिए शिफ्ट होना चाहते हैं। वर्कफ्रंट ती बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने के कारण चर्चा में हैं। फिल्म को छोड़ने के बाद बी-टाउन में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने ये फैसला निक के साथ शादी के कारण लिया है। वहीं अफवाह यह भी है कि कपल इस साल अक्टूबर माह में शादी के बंधन में बंध सकता है।

प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें उस वक्त सामने आई जब दोनों की एक तस्वीर इस साल मई में वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों स्टार्स को एक साथ कई मौकों पर स्पॉट किया गया। निक को प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलाने के लिए भारत लाई थीं। निक के स्वागत में एक्ट्रेस ने एक पार्टी का भी आयोजन किया था जिसमें कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार प्रियंका ने फरहान अख्तर स्टारर फिल्म The Sky Is Pink साइन कर ली है और इसकी शूटिंग 8 अगस्त से शुरू करने जा रही हैं।


