कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें तेजस्वी प्रकाश के साथ पार्टी में सी-फूड खाते हुए देखा गया। इसके बाद अब दूसरी बार मां बनने को लेकर एक्साइटेड भारती की पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें टीवी की दुनिया के कई पॉपुलर सितारे नजर आए।
भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। रविवार के दिन का इस्तेमाल उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए किया। लाफ्टर क्वीन भारती की पार्टी में टीवी की दुनिया के कई मशहूर सितारे शामिल हुए और सभी ने खूब मजे किए। इस पार्टी में भारती ने केक काटा और क्वीन लुक में वह नजर आईं।
टीवी पर राज करने वाली भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपने परिवार वालों और फिल्मी दुनिया के सितारों के लिए पार्टी रखी। भारती के इस सेलिब्रेशन में जन्नत जुबैर, करिश्मा शाह, जैश्मीन भसीन, अली गोनी खूब मस्ती करते नजर आए। टीवी के मशहूर स्टार्स की इस दौरान की कुछ फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही है। ज्यादातर लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी का बड़ा खुलासा, फर्जी शूट के नाम पर ठगे जा रहे फोटोग्राफर, किया तुरंत अलर्ट रहने का आग्रह
काम के मोर्चे पर बात करें, तो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को लेकर भारती सिंह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें एक बार फिर वह होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इसके दोनों सीजन में उनके मस्ती भरे अंदाज को खूब पसंद किया गया है। वहीं, दर्शकों ने भी इसके पिछले दो सीजन को खूब पसंद किया है।
भारती सिंह अपने व्लॉग को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्हें डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में उन्होंने कहा, यार मुझे थोड़ा हौसला दो, क्योंकि आज सुबह ही मैंने अपना शुगर चेक किया। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि मैं इतना ज्यादा परेहज करती हूं और इसके बाद भी मेरा शुगर बढ़ता जा रहा है। बस मुझे इस बात की चिंता है कि इसका असर मेरे बच्चे पर ना पड़े।
