पॉपुलर टीवी सीरीयल बालिका वधू से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जा 1 अप्रैल 2016 को अपने घर में मृत पाई गई थीं। अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस के कथित आत्महत्या मामले में उनके बॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर राहुल राज पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे।
हालांकि एक्टर ने हमेशा इन आरोपों से साफ इनकार किया। उनका कहना था कि उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया कि प्रत्युषा को ऐसा कदम उठाना पड़ता। अब एक्ट्रेस की मौत के लगभग 7 साल बाद एक्टर राहुल ने कुछ अहम खुलासे किए हैं। राहुल ने बताया है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनके साथ एक्सीडेंट हुआ था।
राहुल राज का बड़ा दावा
एक्टर राहुल राज ने हाल ही में टीवी चैनल आज तक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जिस दिन प्रत्युषा की मौत हुई उसके तीन दिन बाद तक मैं अपने होश में नहीं था। मुझ पर इल्जाम लगाया गया कि मैं उसकी मौत का जिम्मेदार हूं। लेकिन ये कैसे हो सकता है। हम दोनों ने ठीक एक रात पहले पार्टी की थी। हमारे बीच सब ठीक था। मैं मानता ही नहीं हूं कि उन्होंने सुसाइड किया था। दरअसल, उस दिन प्रत्युषा मुझे डराने के लिए फांसी लगाने वाला वीडियो बना रही थी। वो अक्सर ऐसा करती रहती थी। उसी दौरान उसका पैर फिसला होगा या वह डिसबैलेंस हुई होगी, जिसकी वजह से यह घटना हुई।’
माता-पिता के कर्ज से परेशान थीं एक्ट्रेस
राहुल ने आगे कहा कि ‘प्रत्युषा अपने माता-पिता के कर्जों से परेशान रहती थीं। वो जो भी पैसे कमाती थीं, सब लोन में निकल जाते थे। हम दोनों ने एक साथ रियलिटी शो पावर कपल जीता था। उस शो की प्राइज मनी 12 लाख रुपए थी। मैंने उसमें से तकरीबन 9 लाख उसे दे दिया था। वो पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहती थी। वह पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहती थीं। मैं उन्हें समझाता रहता था कि चिंता मत करो सब ठीक हो जाएगा।’
बता दें कि राहुल राज जल्द ही अंकित तिवारी की म्यूजिक एल्बम ‘बेपरवाह 2’ में नजर आने वाले हैं।