Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे ज्यादा लंबे समय से चलने वाला शो बन चुका है। साल 2009 से ये शो प्रसारित हो रहा है और आज भी शो की कहानी में नयापन देखने को मिलता है, तभी तो ये शो फैंस का पसंदीदा शो है। शो हिना खान और करण मेहरा के साथ शुरू हुआ था, शिवांगी जोशी- मोहसिन खान से होता हुआ अब ये शो, हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के पास आ पहुंचा है। शो को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। फिल्म में अब तीसरी जेनरेशन की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म में हमेशा लेटेस्ट फैशन और शादी-ब्याह के नए ट्रेंड पर फोकस किया जाता है, इसलिए लोग इस शो से जुड़ाव महसूस करते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है जब शुरू हुआ तो हिना खान ने अक्षरा और करण मेहरा ने नैतिक की मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं, जनरेशन लीप हुआ और शिवांगी जोशी-मोहसिन खान ने नायरा और कार्तिक का रोल किया और फिलहाल, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा की भूमिका में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ नजर आते हैं। आज हम आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकारों की रियल एज बताने वाले हैं।
यहां देखें ये रिश्ता क्या कहलाता है के लोकप्रिय एक्टर्स की रियल एज
प्रणाली राठौड़ (अक्षरा) – 26 साल
हर्षद चोपड़ा (अभिमन्यु) – 39 साल
करिश्मा सावंत (आरोही) – 25 साल
जय सोनी (अभिनव) – 36 साल
अबीर सिंह गोधवानी (कायरव) – 35 साल
शिवांगी जोशी (नायरा) – 24 साल
मोहसिन खान (कार्तिक) – 31 साल
हिना खान (अक्षरा) – 35 साल
करण मेहरा (नैतिक) – 40 साल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि लोगों को अबीर का सच पता चल गया है कि वह अक्षरा (प्रणाली राठौड़) और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) का बेटा है। अब शो के आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु की कस्टडी को लेकर अभिमन्यु और अक्षरा एक-दूसरे के खिलाफ होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अभीर की कस्टडी किसे मिलती हैय। राजन शाही द्वारा निर्मित, ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार तक रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।
FAQs
हर्षद चोपड़ा की रियल वाइफ कौन है?
हर्षद चोपड़ा सिंगल हैं। खबरों के मुताबिक एक्टर ‘बेपनाह’ एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को डेट कर रहे हैं
प्रणाली राठौड़ कहां रहती है?
प्रणाली राठौड़ महाराष्ट्र की हैं, उनका जन्म 15 अक्टूबर 1996 को हुआ था। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं।
