दिग्गज एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) साउथ के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग के अलावा रियल लाइफ में बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो सरकार के खिलाफ अक्सर अपने विचार रखते दिखाई देते हैं। प्रकाश राज बॉलीवुड में सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ और ‘दबंग 2’ और अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में अब उन्होंने सलमान खान को मिल रही धमकियों पर रिएक्शन दिया है। साथ ही उनकी सुरक्षा पर दो टूक बात कही है।

दरअसल, प्रकाश राज हाल ही में एक सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को लेकर बात की। एक्टर से मीडिया द्वारा सलमान को लेकर सवाल किया गया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर भी गोली बारी हुई तो इस पर उनका रिएक्शन मांगा गया। उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सलमान खान बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। वो एक बीइंग ह्यूमन हैं। प्रकाश राज ने दुख जताया कि इस तरह से किसी आर्टिस्ट को धमकी मिलती है। इसे उन्होंने गलत तक ठहरा दिया।

सलमान खान आसान टारगेट हैं- प्रकाश राज

प्रकाश राज ने इस बातचीत में आगे कहा कि एक इंसान होने के नाते कोई भी दूसरे इंसान को इस तरह से धमकी नहीं दे सकता है। एक कलाकार होने के नाते एक्टर ने कहा कि उनको लगका है कि सलमान एक आसान टारगेट हैं, तो ये बहुत दुखद है। वो आगे कहते हैं कि एक देश होने नाते सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए कि ऐसी चीजें नहीं की जा सकती हैं। किसी एक्टर को या फिर किसी भी इंसान को कोई इस तरह से धमका नहीं सकता है।

सलमान को ‘भाई’ बुलाते हैं प्रकाश राज

आपको बता दें कि प्रकाश राज पहले भी कई बार सलमान खान की तारीफ कर चुके हैं। एक बार सलमान खान के बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो भी उन्हें भाई बुलाते हैं। वो ऐसे इंसान हैं कि उनसे मिलकर, उनको जानकर, सम्मान और प्यार से हर किसी का दिल उनको यही कहने का करता है।

screen

गौरतलब है कि सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है। उनसे दो करोड़ की फीरौती मांगी गई है। ये मैसेज मुंबई पुलिस को आया है। इससे पहले भी एक्टर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

E