यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वो लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब फैंस का वो इंतजार खत्म हो गया है। अभिनेत्री ने फाइनली शादी कर ली है। उन्होंने वृषांक के साथ 25 फरवरी यानी कि बीते दिन ही सात फेरे लिए हैं। इसके पहले उनके तीन दिनों तक वेडिंग फंक्शन्स चले थे। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। ऐसे में अब प्राजक्ता कोली की शादी की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है, जिसमें कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है।
प्राजक्ता कोली ने अपनी वेडिंग के बाद खुद तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘25.02.25’। इसके साथ ही कैप्शन में एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी शेयर की है। वहीं, वो इंडिया ने इस कपल को लेकर जानकारी शेयर की है कि इनका रिश्ता काफी पुराना है। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, ‘रिश्ते के करीब 11 साल बाद वृषांक खनल ने सितंबर 2023 में वेस्ट वर्जीनिया में कैंपिंग ट्रिप के दौरान प्राजक्ता कोली को प्रपोज किया था। जब उन्होंने शादी की प्लानिंग की तो कुछ ऐसा हुआ।’
इसके साथ ही प्राजक्ता कोली ने वोग के साथ बातचीत में कहा था कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि वो उनकी शादी में पजामा पहनकर भी आ सकते हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो बस यही चाहती हैं कि सभी अच्छी तरह से आराम करें और मजे करें। वो अपनी थीम के हिसाब से सबकुछ कंफर्टेबल चाहती थीं। वहीं, वेडिंग में प्राजक्ता के लुक की बात की जाए तो उन्हें पारिजात पैटर्न और पेंटिंग से सजे गोल्डन लहंगे में देखा गया। अपने इस दुल्हन के जोड़े में वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं। वहीं, वृषांक ने आडवरी शेरवानी पहनी थी। दोनों ही दूल्हा दुल्हन के गेटअप में जंच रहे थे। ऊपर से उनकी केमिस्ट्री तो कमाल ही लग रही थी, जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है।
2023 में की थी प्राजक्ता ने सगाई
गौरतलब है कि प्राजक्ता और वृषांक ने 13 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2023 में सगाई की थी और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद ही लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पता चला था। इस सगाई के बाद फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। इसके अलावा अगर प्राजक्ता कोली के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में रोहित सराफ के साथ वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड 3’ में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।
‘मिसमैच्ड’ स्टार प्राजक्ता कोली ने फाइनली शादी कर ली है। अपने लंबे समय के बेटरहाउ वृषांक खनल के साथ वो शादी के बंधन में बंध गई हैं। लगभग 13 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने महाराष्ट्र के कर्जत में ओलियंडर फार्म्स में शादी कर ली। कुछ दिनों पहले शुरू हुई उनकी प्री वेडिंग में करीबी दोस्त और परिवार वाले थे। 25 फरवरी को, प्राजक्ता ने वृषांक के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं और फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया।