फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्त कोली (Prajakta Koli) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्हें मोस्टली साने के नाम से जाना जाता है। करियर की शुरुआत बतौर यूट्यूबर की मगर अब वो एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। ऐसे में अब वो अपने किसी वीडियो या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके दी है। इस सगाई से पहले दोनों ने करीब 13 साल तक एक दूसरे को डेट किया है।

प्राजक्त कोली ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई के बाद तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘वृषांक अब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने रिंग वाला स्टीकर भी शेयर किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं और बेहद ही खुश दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्राजक्त को अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। कपल ने बीते दिन ही सगाई की है। यूट्यूबर और एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग उन्हें कमेंट्स कर जमकर बूधाइयां दे रहे हैं और अब इनकी शादी के लिए एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।

अगर प्राजक्ता की पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बात की जाए तो फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े स्टार्स तक उन्हें सगाई की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें ‘जुग जुग जीयो’ के उनके को-एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन और मनीष पॉल तक के नाम शामिल हैं, जो उन्हें सगाई पर ढेरों विशेज दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस विद्या मालावड़े, गुनीत मोंगा, सुनील शेट्टी, भारती सिंह, डॉली सुंह, श्रेया पिलगांवकर और नीती मोहन जैसे कई स्टार्स ने भी बेस्ट विशेज दी है।

कौन हैं प्राजक्ता कोली?

अगर प्राजक्त कोली की बात की जाए तो वो टॉप कंटेंट क्रिएटर हैं और फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर। वो MostlySane के नाम से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें फनी वीडियोज बनाने के लिए जाना जाता है और फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं। यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्त के इंस्टाग्राम पर 7.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन में इंटर्न से शुरू किया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने खुद का यूट्यब चैनल लॉन्च किया था।

इसके बाद उन्होंने साल 2020 में शॉर्ट फिल्म ‘ख्याली पुलाव’ में काम किया था। फिर उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘मिसमैच्ड’ मिली। इसमें वो बतौर लीड रोहित सराफ के अपोजिट नजर आईं। इतना ही नहीं वो फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का भी हिस्सा रही हैं। इसमें वो अनिल कपूर और वरुण धवन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दी थीं। वो विद्या बालन और राम कपूर की ‘नीयत’ का भी हिस्सा रही हैं।