बाहुबली फिल्म (Bahubali) से पैन इंडिया स्टार बने साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पूरे देश में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता है। इन दिनों प्रभास (Prabhas) अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म के टीजर के आने के बाद भले ही काफी विवाद रहा है लेकिन प्रभास लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

हाल ही में प्रभास और फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। लेकिन कृति सेनन ने इन खबरों पर अपना आधिकारिक बयान देते हुए इन्हें अफवाह करार दिया था। अब प्रभास ने अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और साथ ही उन्होंने बताया है कि वो कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

प्रभास ने बताया कब करेंगे शादी

दरअसल हाल ही में प्रभास ने नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) के ओटीटी टॉक शो अनस्टॉपेबल 2 (Unstoppable With NBK S2) में शिरकत की थी। अनस्टॉपेबल तेलुगु चैट शो है। इसका एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। होस्ट नंदामुरी ने उनसे पूछा कि वो शादी कब करेंगे? प्रभास ने इस सवाल के जवाब से पीछा छुड़ाने के लिए जो कहा, उसने फैंस को भी हैरान कर दिया। भास ने इस सवाल को टालने के लिए काफी सटीक जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सलमान खान के बाद। उनका ये जवाब सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों काफी जोर-जोर से हंस पड़े।

वरुण धवन ने की थी प्रभास और कृति के अफेयर की पुष्टि

गौरतलब है कि बीते दिनों कृति सेनन के अफेयर की पुष्टि वरुण धवन ने लगभग झलक दिखला जा 10 शो में कर दी थी। लेकिन कृति सेनन ने अफेयर की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा है, ‘ना प्यार है, ना ही पीआर है। हमारा भेड़िया रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया था।’ आपको बता दें कि बाहुबली रिलीज होने के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के नाम को कई बार साथ में जोड़ा गया था, लेकिन दोनों ने हमेशा कहा कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

प्रभास की आने वाली फिल्में

वहीं अगर बात प्रभास के वर्कफ्रंट की करें तो वह अगले साल बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। प्रभास जल्द ही ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी रही इस साल में प्रभास प्रभु श्रीराम के स्वरूप में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह ‘सालार’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘स्पिरिट’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।