जम्मू में अक्सर आतंकी हमला देखने के लिए मिलता रहता है। इन आतंकी हमलों में भारतीय सेना के किसी ना किसी जवान को अपनी शहादत देनी पड़ती है। ऐसे में बीते दिन ही जम्मू के पुंछ जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकियों (Poonch Terrorist attack) की ओर से ग्रेनेड फेंका गया। इस घटना में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। ये घटना बीते दिन देर रात की है। इसके बाद से काफी हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में अब भोजपुरी स्टार्स तक ने इस घटना की निंदा की है और इस पर दुख जताया है। साथ ही सेना के जवानों को श्रद्धांजलि भी दी है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स ने भारतीय जवानों की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। इस घटना के बाद से स्टार्स काफी दुखी हैं। चलिए आपको बताते हैं किस भोजपुरी स्टार ने घटना को लेकर क्या है?
अक्षरा सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख
भोजपुरी की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने जम्मू के पुंछ में भारतीय जवानों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले को लेकर ट्वीट किया और लिखा, ‘कल जम्मू में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण घटना। देश के वीर जवानों की अमर शहादत को मेरी कोटि-कोटि नमन। ॐ शांति।।’
खेसारी ने जताया शोक
पुंछ में शहीद हुए भारतीय जवानों और आतंकी हमले को लेकर भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ट्वीट किया, ‘जम्मू में भईल दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन बहुत ज्यादा दुखी बा। देश के वीर जवानों की अमर शहादत को मेरा कोटि-कोटि नमन। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ॐ शांति।।’
रवि किशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भोजपुरी के बिग बी कहे जाने वाले एक्टर और राजनेता रवि किशन ने इस घटना पर ट्वीट किया और शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर में ट्रक में आग लगने की दुर्घटना में सेना के जवान शहीद हुए ये आतंकी हमला हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें! ॐ शांति!’