शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की प्रेम कहानी जगजाहिर है। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना संग अपने रिश्ता को खुलकर कुबूल किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी भी कर लेंगे। लेकिन सब हैरान तब रह गए जब शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा को अपनी दुल्हन बना कर घर ले आए। हालांकि शादी के बाद भी शत्रुघ्न के मन में रीना के लिए प्रेम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कई बार हुआ जब पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा को रंगे हाथों पकड़ा।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा बताती हैं कि उन्हें इस बारे में पता था कि उनके पति का रीना रॉय के साथ अफेयर है। वहीं पूनम ने पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ये मौका भी दिया था कि वह रीना से शादी कर लें! क्योंकि पूनम सिन्हा शत्रुघ्न और रीना के बीच से हटने के लिए तैयार थीं। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मौके को हाथ से जाने दिया और रीना से शादी न करके पूनम सिन्हा को ही अपना जीवनसाथी चुना?
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिलेशनशिप 7 सालों तक चला था। इस बात को अच्छे से जानते हुए पूनम सिन्हा ने कहा था कि ‘मैं दोनों के रास्ते से हट जाऊंगी।’
शत्रुघ्न संग रीना के रिश्ते पर क्या बोली थीं पत्नी: पूनम सिन्हा ने एक बार बताया था कि वह शत्रुघ्न और रीना के अफेयर के बारे में अच्छे से जानती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने रीना को मौका भी दिया था कि वह शत्रुघ्न की जिंदगी में आएं। पूनम शत्रुघ्न और रीना के बीच से हटने के लिए भी तैयार थीं।
बॉलीवुड शादी के मुताबिक एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न की पत्नी पूनम ने खुलासा किया था, ‘जब मुझे इन दोनों के अफेयर की खबर हुई तो मैंने फैसला लिया कि मैं इन दोनों के रास्ते से हट जाऊंगी। लेकिन शत्रु ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, जिनपर वे विश्वास नहीं करते थे। इस बात को मैं अच्छे से जानती थी कि शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चला’।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न से भी एक बार सवाल किया गया था कि अगर उन्हें मौका मिले कि रीना से शादी करने का तो उनका जवाब सीधा कि ‘शादी समस्याओं का हल नहीं है।’