कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में शत्रुघन सिन्हा अपनी बेटी पूनम सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ फैमिली के नए मेंबर जहीर इकबाल के साथ नजर आए। यहां पूरी फैमिली ने काफी दिलचस्प बातें की। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के साथ-साथ शत्रुघन सिन्हा ने अपनी और पूनम की शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी सास इस शादी के खिलाफ थी। उनकी नजर में शत्रुघन की छवि कुछ और ही थी।
यूट्यूब पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शत्रुघन सिन्हा बता रहे हैं कि उन्हें पूनम की मां ने रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल अर्चना ने सवाल किया, “पूनम आपने किया था प्रपोज शत्रु जी को या उन्होंने किया आपको?” इस पर तुरंत जवाब देते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “इन्होंन करवाया प्रपोज मुझसे।” पूनम ने कहा, “इनके बड़े भाई मेरी मां से बात करने घर आए थे। मेरी मां ने कहा, ‘बिल्कुल भी नहीं, हम फिल्म इंडस्ट्री से किसी लड़के के साथ शादी नहीं कराएंगे।”
इसके बाद शत्रुघन ने कहा, “उन्होंने मेरे भाई से कहा था, ‘तुमने देखा है अपने भाई को? ये बिहारी, गली का गुंडा और हमारी बेटी दूध की धुली हुई, इतनी सुंदर,गोरी और मिस इंडिया। अगर तुम दोनों को साथ खड़ा कर के कलर्ड फोटोग्राफ क्लिक करोगे तो ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट ह दिखेगा।”
इस साल की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सिन्हा परिवार के आने के साथ ही, उन्होंने इस शादी को लेकर फैली तमाम अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। इस शो में पूनम ने ये भी बताया कि उनकी और शत्रुघन की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।
पूनम ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे और कब हुई थी। वो पहली बार ट्रेन में मिले थे और पूनम उस समय रो रही थीं। चलिए बताते हैं उनकी ये मुलाकात कैसी रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर