भोजपुरी इंडस्ट्री में जब पहली बार पवन सिंह और पायल देव का नाम पहली बार साथ सामने आया कि दोनों साथ में गाना करने वाले हैं तो बवाल ही मच गया था। इस जोड़ी ने म्यूजिक इंडस्ट्री को शानदार गाने दिए। दोनों पहली बार साथ में सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ (Baarish Ban Jaana) से साथ आए। इस जोड़ी ने ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन गाया और इंडस्ट्री में एक अलग ही भूचाल ले आए। इसके बाद हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन की झड़ी ही लग गई। इसके बाद पवन सिंह ने इमरान हाशमी का गाना ‘लुट गए’ (Lut Gaye Bhojpuri) को सोलो गाया। इसने भी बवाल ही काट दिया। ऐसे में अब पायल देव का सोलो हिंदी सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो दिल को छू लेने वाला है।

पायल देव का नया वीडियो सॉन्ग Whim Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल ‘मैं तेरे इश्क में’ (Main Tere Ishq Mein) है। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसे पायल देव के साथ राज बर्मन ने गाया है। गाना रिलीज होने के बाद से रील्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने को करिश्मा शर्मा और कमल कुमार के साथ वादियों में शूट किया गया है। गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। इसके निर्माता निर्माता कमलेश कुमार पंडित व आरती शर्मा हैं। करिश्मा शर्मा और कमल के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। दोनों वादियों में रोमांस कर रहे हैं। Whim Music पर इसके अलावा कई गाने रिलीज किए गए हैं, जिसमें भक्ति गानों की भरमार है। विम के साथ पायल देव का ये पहला गाना है।

कौन हैं पायल देव?

पायल देव म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वो एक बेहतरीन गायिका और संगीतकार हैं। वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए गीत गाती और लिखती हैं। उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘अब तोहे जाने न दूंगी’ के साथ ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ‘भरे बाजार’ और ‘मरजावां’ के लिए ‘तूम ही आना’ जैसे गानों को गाया है।

इतना ही नहीं, पायल देव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक दो नहीं बल्कि चार हिट गाने दिए हैं, जो ब्लॉकबस्टर रहे हैं। इसमें पहला गाना ‘बारिश बन जाना’ था, जिसके जरिए दोनों पहली बार साथ में नजर आए। इसके बाद इस जोड़ी ने साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अभिनीत ‘करंट’ फिर भक्ति गाना ‘राम आ गए’ और होली के मौके पर ‘कमरिया हिला रही है’ जैसे गानों में साथ काम किया। पवन सिंह और पायल देव के ये गाने हिट रहे हैं।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो आप पवन सिंह के बारे में इस खबर को भी पढ़ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है और इसके बाद उनके गानों का क्रेज जापान तक पहुंच गया। हाल ही में उनके एक वीडियो आया था, जिसमें जापानी ग्रुप उनके गाने पर झूमता दिखा था।