Trending Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी गायिकी के दम पर राज करते हैं। उनका कोई भी गाना आता है तो वो वायरल हो जाता है। पावरस्टार के गाने महीनों तक यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना होता है। ऐसे में अब एक्टर के एक और गाने ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने शिल्पी राज के साथ अपने नए गाने से बवाल मचा दिया है। उनका गाना कोई और नहीं बल्कि ‘गोदी में लेके जन खोदी ए जीजा जी…’ है। इसमें उनकी और एक्ट्रेस क्वीन शिवानी सिंह के साथ केमिस्ट्री छा गई है।
पवन सिंह और शिवानी सिंह का गाना ‘गोदी में लेके जन खोदी ए जीजा जी…’ को दो महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें क्वीन शिवानी सिंह और पवन सिंह की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो में जीजा और साली की नोकझोंक देखने के लिए मिल रही है। जीजा और साली की मजाक मस्ती को पवन सिंह और शालिनी ने शानदार तरीके से स्क्रीन पर पेश किया है। वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। गाने को खबर लिखे जाने तक करीब 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘गोदी मे लेके’ (Godi Me Leke) का वीडियो 12 अप्रैल, 2023 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। पवन सिंह का ये गाना साल 2023 के सबसे बेहतरीन गानों में से एक हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर भी खूब छाया हुआ है। लोग इस पर खूब रील्स वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में शादी का माहौल देख सकते हैं और शालिनी ने येलो कलर के शरारे में खूब लटके-झटके दिखाए हैं। पवन उनकी अदाओं पर फिदा है। इसमें जहां एक्टर्स के डांस मूव्स और केमिस्ट्री कमाल की है वहीं, इसका म्यूजिक भी बहुत शानदार है, जिसे सुनने के बाद आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे।
गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। दोनों आवाज में ये गाना बेहद ही प्यारा लग रहा है। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर असलम खान हैं।