Pawan Singh Bhojpuri Song Devghar Ke Raja: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का कोई भी म्यूजिक वीडियो हो या फिर फिल्म रिलीज होते ही छा जाती है। फैंस उन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में सावन के मौके पर भोजपुरी स्टार का नया बोलबम गीत रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। अपने चहेते स्टार के भोजपुरी सावन स्पेशल गाने पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका टाइटल ‘देवघर के राजा’ है। पवन सिंह के इस गाने ने सावन के दूसरे सोमवार पर समां बांध दिया है।

पवन सिंह का नया बोलबम भोजपुरी गाना ‘देवघर के राजा’ को Shaurya Films Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी भक्ति गाने में पवन के साथ श्वेता महारा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर पवन सिंह के इस गाने ने समां तो बांधा ही साथ ही सारा माहौल भक्तिमय बना दिया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। गाने में श्वेता महारा और पवन सिंह की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है। दोनों को ही ट्रेडिशनल अंदाज में देखा जा सकता है और जमकर झूम रहे हैं।

लोग बार-बार देख रहे पवन सिंह का गाना ‘देवघर के राजा’

पवन सिंह का गाना ‘देवघर के राजा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। आर्टिकल लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इसे आज यानी कि 21 जुलाई को ही रिलीज किया गया है। जितनी तेजी से इस भोजपुरी गाने के वीडियो पर व्यूज बढ़ रहे हैं उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि गाना जल्द ही एक मिलियन के पार पहुंच जाएगा।

भोजपुरी गाना ‘देवघर के राजा’ को पवन सिंह के साथ सृष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके वीडियो को पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर सरगम अक्श हैं। वीडियो डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं।

‘जल ढारे चल’, धमाकेदार है खेसारी लाल का नया भोजपुरी सावन सॉन्ग, यूट्यूब पर सोना पांडे संग मचाया गदर