पवन सिंह इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंच गईं और जमकर हंगामा हुआ। दोनों की तरफ से एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। मगर यूट्यूब पर उनके गाने छाए हुए हैं। आज पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाए जाते हैं, लेकिन एक वक्त था जब वो इस इंडस्ट्री में एक नौसिखिये थे। यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं रहा, मगर अपने दम पर उन्होंने ना केवल इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी जोड़ ली है। आज हम आपको उनके बारे में बहुत कुछ बता रहे हैं।

पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में गाना गाकर की था और उनका पहला एल्बम था ‘ओढ़निया वाली’, जो 1997 में रिलीज हुआ था। हालांकि, उन्हें पहचान मिली थी 2008 में रिलीज हुए एल्बम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचाई थी और हर भाषा के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था।

पवन सिंह ने इसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आज पवन सिंह एक सफल गायक और अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है।

यह भी पढ़ें: Chhath 2025: ‘सभे घाटे चल गईल’- छठ से पहले वायरल हुआ पवन सिंह का भोजपुरी गीत, सुनकर छठी मईया की आस्‍था में डूब जाएगा मन

पवन सिंह का राजनीतिक करियर

पवन सिंह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है और वो इस वक्त बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी और 2 कमांडो शामिल हैं। ये सुरक्षा उन्हें जान को खतरे की आशंका के मद्देनजर दी गई है।

यह भी पढ़ें: सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले में चचेरे भाई, असम डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार

पवन सिंह के पास कितनी संपत्ति है?

पवन सिंह के हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 167.5 मिलियन से अधिक है। उन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी है। उनके आयकर रिटर्न के अनुसार, उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए लगभग 51 लाख रुपये की आय दर्ज की है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच सालों में उनकी आय 16 लाख रुपये से 51 लाख रुपये के बीच रही है।