Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी गायिकी के दम पर ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी राज करते हैं। उनका पॉपुलर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ विदेशों में भी खूब बजा है। भोजपुरी के बाद अब पवन सिंह पिछले दो सालों से हिंदी और भोजपुरी मिक्स गाने लेकर आ रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी स्टार ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक और म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जिसके जरिए वो बॉलीवुड की ‘लैला’ यावी कि सनी लियोनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनका गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

पवन सिंह और सनी लियोनी के गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसके बोल ‘तेरी लाल चुनरिया’ (Teri Laal Chunariya) हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह और सनी लियोनी के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसमें एक्ट्रेस का बॉलीवुड स्टाइल और पवन का भोजपुरिया स्वैग जंच रहा है। सनी अपने ठुमकों से सभी को कायल करते हुए नजर आ रही हैं। गाने की धुन ‘लैला मैं लैला’ की तर्ज पर तैयार किया गया है। पवन, सनी की अदाओं पर फिदा नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘टूट ना जाए मेरा सब्र…।’ गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि ‘तेरी लाल चुनरिया’ को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है और उनका साथ सिंगर ज्योतिका टांगरी ने दिया है। दोनों की ही आवाज में गाना खूब जम रहा है। इसके म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन हैं। लिरिक्स रश्मि विर्ग ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह 5 जनवरी, 2024 को 38 साल के हो गए। उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ था। उन्होंने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दिया था और आज वो अपनी आवाज के दम पर दुनियाभर में राज करते हैं। सिंगिंग के अलावा पवन फिल्मों में भी काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्मों में अभिनय किया है।