Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है। वो भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों के भी गाना गा चुके हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं’ काफी वायरल हुआ था। ऐसे में अब वो एक बार फिर से अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। पवन सिंह ने सावन में कमाल कर दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ उनकी जोड़ी हिट हो गई है। उनका सावन स्पेशल बोलबम गीत यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने के बोल ‘चुड़ी हरी हरी’ है।

पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी का भोजपुरी बोलबम गाना ‘चूड़ी हरी हरी’ (Bhojpuri Bolbam Song Chudi Hari Hari) पुराना है, जिसे दो साल पहले रिलीज किया गया था लेकिन, इस गाने ने एक बार फिर से सावन में माहौल ही बना दिया है। ये इंडिया में यूट्यूब पर सर्चिंग लिस्ट में आ गया है। गाने के वीडियो को मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। इसमें उनके साथ आस्था सिंह हैं, जिन्होंने अपनी सादगी के साथ दिल जीत लिया है। गाने की थीम जीजा और साली पर है।

4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया पवन सिंह का भोजपुरी गाना

Usha Films के यूट्यूब से जारी किया गया पवन सिंह का भोजपुरी बोलबम गाना (Bhojpuri Bobam gaana) ‘चुड़ी हरी हरी’ को पवन सिंह के साथ ही सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। दोनों की आवाज में गाने का मधुर संगीत छा गया है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आस्था सिंह और पवन सिंह की केमिस्ट्री इस गाने के लिए खूब वाहवाही लूट रही है। वीडियो सो 41 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब इसके व्यूज के नंबर एक बार फिर से तेजी से भाग रहे हैं। सावन 2025 में पवन सिंह का गाना हिट हो गया है।

भोजपुरी सावन स्पेशल गाना ‘हरियर चूड़िया खातिर’ भी वायरल

बहरहाल, पवन सिंह ने इस साल सावन 2025 की अपने भोजपुरी बोलबम गाने से धमाकेदार शुरुआत की। हाल ही में उनका भोजपुरी सावन स्पेशल गाना ‘हरियर चूड़िया खातिर’ रिलीज किया गया, जो कि रिलीज होते ही छा गया है। इसमें भक्तिमय माहौल देखा गया। इसे पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज ने गया और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। उनके इस गाने को महज 7 दिनों में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Bigg Boss 19: टीवी के लोकप्रिय सितारे हो सकते हैं सलमान खान के शो का हिस्सा, ममता कुलकर्णी और गौरव तनेजा के नाम की भी चर्चा