भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने किसी ना किसी गाने की वजह से चर्चा में रहते हैं। वो जब भी कोई नया वीडियो सॉन्ग लेकर आते हैं तो बवाल ही मचा जाते हैं। उनके गाने महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। ऐसे में अब उनका एक पुराना भोजपुरी वीडियो इंटरनेट पर छाया है। उनके इस गाने ने रिकॉर्ड ही बना दिया है। इसमें वो एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। इसमें दोनों ही स्टार्स की कैमिस्ट्री तो बस देखते ही बन रही है। इस गाने का टाइटल ‘साड़ी से ताड़ी’ (Saari Se Taadi) है।

भोजपुरी गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ (Saari Se Taadi) को पवन सिंह के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसे 10 महीने पहले यानी कि पिछले साल मई, 2022 में रिलीज किया गया था। इस गाने रिलीज होने के बाद ही बवाल मचा दिया था। इसमें उनकी और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लोग इनकी कैमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे थे और अब इस गाने ने रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये 100 मिलियन व्यूज के क्लब में भी शामिल हो चुका है। इसे 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इतना ही नहीं पवन के इस गाने पर तो फैंस ने लाखों रील्स भी बनाए हैं।

पवन सिंह का वीडियो

गाना 100 मिलियन क्लब में शामिल होने की खुशी को पवन सिंह सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने गाने का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद…’। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी एक्टर को इस सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी है।

अगर गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ (Saari Se Taadi) के मेकिंग की बात की जाए तो इसे पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और उनका साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने दिया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं और कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है। गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं।