Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ उनका एक गाना इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। इस गाने में वह एक्ट्रेस संचिता बनर्जी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। क्रैक फाइटर का यह गाना- ‘तोहार गलिया के डिंपल’ को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि कुछ ही दिनों में इसके सुनने वालों की संख्या मिलियन में पहुंच गई है। इस रोमांटिक नंबर को पवन सिंह और अल्का सिंह पहाड़िया ने मिलकर गाया है। गाने को बहुत बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। संचिता और पवन के डांस ने भी इस गाने को खास बना दिया है। पहली बार साथ में आए संचिता और पवन सिंह की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। गाने की बात करें तो इसको मशहूर गीतकार जाहिद अख्तर ने लिखा है। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वहीं गाने को डायरेक्ट सुजीत कुमार सिंह ने किया है।
फिल्म क्रैक फाइटर पवन सिंह की बड़ी बजट की फिल्म रही है। फिल्म अपनी लागत के हिसाब से सिनेमाघरों में चली भी खूब। होली के दौरान रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला। फिल्म में पवन और संचिता के रोमांस के साथ दमादार एक्शन और डायलॉग ने इसे काफी सराहना दिलाई। फिल्म में पवन सिंह ने पहली बार काफी ज्यादा एक्शन सीन्स दिए थे। लोगों को उनके इस रूप को काफी किए।
भोजपुरी फिल्मों के दबंग पवन सिंह की जोड़ी हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा और अक्षरा सिंह के साथ ही सबसे ज्यादा जमी है। दोनों के साथ पवन सिंह ने कई फिल्में की जो ज्याद हिट रहीं। अक्षरा सिंह के साथ तो उनकी जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचा देती थी। दोनों के अलग होने के बाद फैंस उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा मिस करते हैं। अक्षरा के साथ पवन सिंह ने दस से ज्यादा फिल्में की है।