Pawan singh And Akshara Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। यही कारण है कि इस जोड़ी के गाने लोगों के बीच पॉपुलर है। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर भी देखना चाहते हैं। हालांकि यू-ट्यूब पर मौजूद दोनों का एक वीडियो फैन्स को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक्टर पवन सिंह के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह भोजपुरी गाने ‘हम परेशान राजा’ पर डांस कर रहे हैं। ब्लू कलर की साड़ी में अक्षरा सिंह का लुक और अंदाज देखने लायक है। वहीं पवन सिंह ने जींस और बनियान में डांस किया है। इस गानो को अबतक 1 करोड़ 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने को 17 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1500 से भी ज्यादा लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दिया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- पवन सिंह खा लो उसको, खराब एक्टर पवन सिंह। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बेकार, भोजपुरी इंडस्ट्री इन्हीं लोगों के कारण बदनाम होती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या पवन सिंह पॉर्न वीडियो बना रहे हो, कुछ तो शर्म कर लो। वहीं कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट किये हैं, जिन्हें यहां लिख पाना मुमकिन नहीं है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। अक्षरा का आरोप है कि पवन और उनके परिवार वाले सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)